राम को तिलक किया तो हो गए बेहोश, जगतगुरु रामभद्राचार्य जी उवाच , रामलीला के मंच पर पहुंचे जगतगुरु , देखिए वीडियो

0
141

राम को तिलक किया तो हो गए बेहोश
जगतगुरु रामभद्राचार्य जी  उवाच

रामलीला के मंच पर पहुंचे जगतगुरु

देखि

 

ए वीडियो

जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी ने कहा है कि यदि शुद्ध अंतः करण से ईश वंदना की जाए तो प्रभु से साक्षात्कार निश्चित ही होता है। उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने राम बने कलाकार को गुरु वशिष्ट के भाव से तिलक किया तो वह कलाकार 24 घंटे तक बेहोश रहा।

नगर निगम कोरबा द्वारा आयोजित रामलीला के मंच पर पहुंचकर जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य ने महापौर संजू देवी राजपूत समेत आयोजक मंडल को आशीर्वाद दिया। उन्होंने रामलीला से जुड़ा संस्मरण सुनाते हुए बताया कि एक बार उन्होंने चित्रकूट में चल रही रामलीला में राम की भूमिका निभा रहे बालक का वशिष्ठ गोत्रीय ब्राह्मण होने के नाते मैंने श्री राम को अपना विद्यार्थी मानकर तिलक किया तो बालक बेहोश हो गया और 24 घंटे बाद मेरे द्वारा भगवान से प्रार्थना किए जाने के बाद उसे होश आया

जगद्गुरु ने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या का प्राकट्य स्थल है । यह धरा पूज्य है। श्री रामभद्राचार्य ने बताया कि वह बनारस के रामनगर में होने वाली रामलीला देखने सुनने खूब जाते थे उन्होंने बताया कि वह 1966 से लेकर 1981 तक बनारस में ही रहकर विद्या अध्ययन किया।

इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत ने जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य का स्वागत करते हुए बताया कि उन्होंने भवानी मंदिर परिसर में चल रही श्री राम कथा के व्यास पीठ पर विराजित गुरुदेव से रामलीला स्थल पधारने का आग्रह किया जिसे स्वीकार कर वे यहां पधारे। कोरबा गुरुदेव का सदा ऋणी रहेगा