Home Astrology पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति अभियान रीवा रेंज के आईजी भी हुए...

पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति अभियान रीवा रेंज के आईजी भी हुए शामिल

0
97

पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति अभियान
रीवा रेंज के आईजी भी हुए शामिलScreenshot 20250715 145437 Gallery

रीवा पुलिस द्वारा 15 से 30 जुलाई तक नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें रैली का आयोजन किया गया। युवाओ को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई

रीवा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “नशा मुक्ति अभियान – नशे से दूरी है जरूरी” के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिक शामिल हुए।

रैली का नेतृत्व रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत ने किया। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

रैली के दौरान “नशा छोड़ो, जीवन संवारो”, “स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र” जैसे नारे लगाए गए।

इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाना और समाज में जागरूकता फैलाना है। आईजी गौरव राजपूत ने कहा कि पुलिस प्रशासन केवल कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन कर रहा है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे नशे के खिलाफ इस मुहिम में साथ दें और दूसरों को भी जागरूक करें।

कार्यक्रम के अंत में रैली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए विवेकनंद पार्क में समाप्त हुई।

रीवा से हमारे जिला प्रतिनिधि नीरज शुक्ला की रिपोर्ट