Home Astrology नाले में बही कार, 3 साल का मासूम भी बाह गया, 8...

नाले में बही कार, 3 साल का मासूम भी बाह गया, 8 लोगों ने तैरकर बचाई जान

0
51

नाले में बही कार, 3 साल का मासूम भी बाह गया, 8 लोगों ने तैरकर बचाई जानIMG 20250725 WA0022

0 हरेली के दिन मंदिर से दर्शन कर लौटते समय हुआ हादसा

बिलासपुर। हरेली पर्व के दिन मंदिर से दर्शन करके लौट रहे परिवार पर उस समय आफत टूट पड़ी, जब उनकी कार झलमला के तुंगन नाले के तेज बहाव में बह गई। कार में कुल 9 लोग सवार से जिसमें से 8 लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन 3 साल का मासूम तेजस पानी की तेज धार में बह गया। देर रात तक पुलिस और ग्रामीणों ने तलाश की, लेकिन बच्चे और कार का पता नहीं चल सका। घटना सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला स्थित तुंगन नाला में गुरुवार रात 8:30 बजे की है।

नाले में 3 फीट बह रहा था पानी

बता दें कि ग्राम खम्हरिया निवासी मोहनलाल साहू (भोला), उम्र 29 वर्ष, अपनी पत्नी, बच्चों और रिश्तेदारों के साथ अपनी वेगनआर कार से ग्राम उच्चभट्ठी स्थित शिव शक्ति पीठ मंदिर दर्शन करने गया था। लौटते वक्त झलमला तुंगन नाले के पुल पर करीब 3 फीट पानी बह रहा था। मोहनलाल ने पानी के बीच से कार निकालने की कोशिश की, लेकिन कार तेज बहाव में बह गई। कार में 2 महिला, 2 पुरुष और 5 बच्चे कुल 9 लोग सवार थे। इस दौरान कार पुल से करीब 60 फीट दूर बह गई, लेकिन सभी लोग किसी तरह पानी के तेज बहाव में कार का दरवाजा खोलकर तैरते हुए बाहर निकल आए। चार बच्चों को भी बचा लिया गया, लेकिन मोहन का 3 साल का बेटा तेजस पानी में बह गया। उसका हाथ उसकी मां के हाथ से छूट गया और वह कार सहित पानी में समा गया।

सूचना मिलते ही सीपत टीआई गोपाल सतपथी पुलिस बल और डायल 112 की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अंधेरा होने के कारण रात में सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आईं। ग्रामीण युवाओं ने भी नाले में उतरकर मासूम को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। टीआई ने बताया कि अगली सुबह एसडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन शुरू करेगी। इस हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है।