जगद्गुरु का दर्शन करने कोरबा आ रहे हैं मुख्यमंत्री
रामलीला देखने घंटा घर मैदान भी आएंगे विष्णु देव
Um
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम को कोरबा पहुंच रहे हैं। वे पहले भवानी मंदिर परिसर में चल रही श्री राम कथा स्थल पर जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य जी का दर्शन करेंगे तत्पश्चात वहां से घंटाघर ओपन थिएटर में चल रही रामलीला देखने पहुंचेंगे
कोरबा का भवानी मंदिर परिसर जिसे जगत गुरु श्री रामभद्राचार्य ने कौशल्या धाम नाम दिया है वहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम लगभग 6:00 बजे पहुंच रहेहैं। जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी के श्री मुख से श्री राम कथा का श्रवण लाभ और उनसे आशीर्वाद लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव घंटाघर ओपन थिएटर में चल रही रामलीला देखने पहुंचेंगे।
कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने बताया कि उनके आग्रह को स्वीकार कर कल जगतगुरु स्वयं रामलीला स्थल पर पधारे थे और आज प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय जी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने पहुंच रहे हैं। महापौर ने लोगों से आग्रह किया है कि वह रामलीला देखने और मुख्यमंत्री का स्वागत करने घंटाघर मैदान रात 7:00 बजे अवश्य पधारे




