जंगल से निकल सड़क पर आया एक दंतैल हाथी
ग्रामीणों को दौड़ा लिया हाथी ने
सरगुजा संभाग में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है.हाथी गांवों में पहुंचकर किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं. वहीं वन विभाग कर्मचारी हाथियों को गांवों से दूर खदेड़ने में लगे हैं. हाथियों को खदेड़ने की ताजा तस्वीर प्रतापपुर वन परिक्षेत्र से निकल कर सामने आई है जहां एक दंतैल हाथी हाथी रोड पर घूमता हुवा नजर आया .हाथी प्रतापपुर के गणेशपुर के पास सड़क पर घूमते दिखाई दिए. हाथि को सड़क पर घूमता देख राहगीरों ने फोन से उनका वीडियो बनाया.
हाथियों के सड़क पर आ जाने से कई घंटे यातायात बाधित रहा. हाथी आस पास के गावों में लगातर विचरण कर रहे है और ग्रामीणों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है



