Home छत्तीसगढ़ ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान पहुंचे चोर, दुकानदार का ध्यान भटकाकर सोने की...

ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान पहुंचे चोर, दुकानदार का ध्यान भटकाकर सोने की चेन की पार

0
29

धमतरी। शहर में ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे अज्ञात आरोपियों ने दुकानदार का ध्यान भटकाकर सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद दुकान संचालक ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

ग्राहक बनकर पहुंचे थे संदिग्ध

जानकारी के अनुसार, कुछ संदिग्ध ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान में पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से अलग-अलग आभूषण दिखाने को कहा। इसी दौरान आरोपियों ने दुकानदार का ध्यान भटकाया और मौका पाकर सोने की चेन पार कर दी।

दुकानदार को घटना का पता बाद में चला। इसके बाद दुकान में लगे CCTV कैमरों की जांच की गई, जिसमें संदिग्धों की गतिविधियां रिकॉर्ड मिलीं।

पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश

घटना की शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल चोरी किए गए सोने की चेन की कीमत और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

error: Content is protected !!