Home KORBA गुरसिया मोड़ पर पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में भीषण आग, NH-130 पर...

गुरसिया मोड़ पर पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में भीषण आग, NH-130 पर मचा हड़कंप—बाल-बाल टली बड़ी अनहोनी!video

0
77

Acn18. Com.कटघोरा-अंबिकापुर NH-130 पर गुरसिया मोड़ के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पेट्रोल और डीजल से भरे इंडियन ऑयल के टैंकर में अचानक आग लग गई। टैंकर कोरबा से पेट्रोल-डीजल लोड कर वाड्राफनगर की ओर जा रहा था।

बताया जा रहा है कि चालक गुरसिया ढाबा के पास खाना खाने के लिए रुका था। खाना खाने के बाद जैसे ही उसने टैंकर स्टार्ट किया, इंजन के हिस्से से अचानक आग की लपटें उठने लगीं।

कुछ ही पलों में आग तेजी से फैलने लगी। टैंकर में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थ भरा होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। ज्वलनशील पदार्थ से भरे टैंकर को देखते हुए पुलिस और राहत दल पूरी सावधानी के साथ स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

error: Content is protected !!