spot_img

गाय काटते परिवार पकड़ाया:मौके पर सिर, चारों पैर और दूसरे अंग बरामद, ससुर-बहू और बेटी गिरफ्तार, बेटा फरार

Must Read

छत्तीसगढ़ के नए जिले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में गौ हत्या करते हुए एक परिवार को पकड़ा गया है। पुलिस ने 3 आरोपी खुर्शीद, शहाना और रिजवाना को हिरासत में ले लिया है, वहीं बेटा अशरफ फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। इधर थाने के बाहर पहुंचकर स्थानीय लोग घटना का जमकर विरोध कर रहे हैं

- Advertisement -

आरोपी परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद का रहने वाला है। ये परिवार पिछले 2-3 सालों से यहां रह रहा है। पड़ोसियों ने बताया कि ये लोग हमेशा कहीं-न-कहीं से गाय लेकर आते थे। उसे घर के बाहर 2-3 दिनों तक बांधकर रखते थे, लेकिन उसके बाद गाय का कुछ पता नहीं चलता था। अभी 2 दिन पहले भी एक गाय ये लोग लेकर आए थे, लेकिन आज सुबह से ही वो दिखाई नहीं दे रही थी।

वहीं थाना प्रभारी सचिन सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति जिसकी गाय गुम हो गई थी, वो उसे ढूंढते-ढूंढते वार्ड नंबर 4 में गया था। वहां पास में ही एक नाला है, कई बार मवेशी वहां चरने के लिए चले जाते हैं, इसलिए वो वहां अपनी गाय को देखने के लिए गया था, लेकिन वहां एक परिवार उन्हें गाय काटते हुए दिखाई दे गया। उसने तुरंत थाने में सूचना दी। जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और गोकशी करते हुए परिवार के 3 लोगों को हिरासत में ले लिया। एक आरोपी मौका देखकर फरार हो गया। गाय के अंगों को जब्त कर धारदार हथियार को जब्त कर लिया गया है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

युवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने किया पदभार ग्रहण*

Acn18. Comरायपुर/ राज्य शासन द्वारा नियुक्त श्री विश्व विजय सिंह तोमर गृह जिला सरगुजा ने आज छत्तीसगढ़ राज्य युवा...

More Articles Like This

- Advertisement -