Home KORBA गांधी जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, गांधी उद्यान की अव्यवस्थाओं पर...

गांधी जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, गांधी उद्यान की अव्यवस्थाओं पर फूटा गुस्सा

0
236

गांधी जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, गांधी उद्यान की अव्यवस्थाओं पर फूटा गुस्सा

IMG 20251002 WA0120 IMG 20251002 WA0125 IMG 20251002 WA0121 IMG 20251002 WA0119

दीपका।
गांधी जयंती के अवसर पर नगर पालिका ऑफिस के सामने स्थित गांधी उद्यान में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने गांधी उद्यान में फैली अव्यवस्थाओं पर नगर पालिका परिषद दीपका को कड़ी फटकार लगाई।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य तनवीर अहमद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिलीप सिंह समेत युवा कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस मौके पर तनवीर अहमद ने कहा कि – “नगर पालिका द्वारा गांधी उद्यान की साफ-सफाई पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गांधी जयंती जैसे पावन अवसर पर भी अव्यवस्था का आलम देखना बेहद दुखद है। अगर अगले वर्ष तक भी यही स्थिति रही तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करने मजबूर होंगे।”

कांग्रेस नेताओं ने नगर पालिका से उद्यान की नियमित साफ-सफाई, रखरखाव और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।