कोरबा के कलेक्टर अजीत वसंत ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को जारी किया नोटिस
यह नोटिस जयसिंह अग्रवाल द्वारा अपने फेसबुक प्रोफाइल पर एक छवि पोस्ट करने के संबंध में है, जिसे कलेक्टर ने दुर्भावनापूर्ण तरीके से प्रचारित-प्रसारित करने का आरोप लगाया है।कलेक्टर अजीत वसंत का आरोप है कि जयसिंह अग्रवाल ने जानबूझकर तस्वीर को गलत तरीके से पेश किया।कलेक्टर ने कहा कि इस पोस्ट से सामाजिक वर्गों के बीच विद्वेष फैल सकता है और शासन व प्रशासन की छवि धूमिल हो सकती है।कलेक्टर ने जयसिंह अग्रवाल को पोस्ट तत्काल हटाने का निर्देश दिया है अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।




