spot_img

कलेक्टर ने किया टसर केंद्र का निरीक्षण

Must Read

कलेक्टर ने किया टसर केंद्र का निरीक्षण

- Advertisement -

 

जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने महुदा (च) स्थित टसर (कोसा) उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित गतिविधियों का गहन अवलोकन करते हुए कोसा उत्पादन की प्रक्रिया, तकनीकी उपकरणों की उपलब्धता तथा प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कोसा कृमि पालन के कार्याें से जुड़े स्वसहायता समूह के सदस्यों को प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री महोबे ने उपस्थित अधिकारियों से केन्द्र में चल रहे टसर पालन, कोकून उत्पादन, प्रोसेसिंग एवं विपणन जैसे विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पारंपरिक कौशल को आधुनिक तकनीकों के साथ जोड़कर कोसा उद्योग को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। इस अवसर पर कलेक्टर ने स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से संवाद भी किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोसा उद्योग ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्थायी आजीविका का महत्वपूर्ण साधन बन सकता है। श्री महोबे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्व-सहायता समूहों को निरंतर तकनीकी प्रशिक्षण, समुचित विपणन सहयोग और वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे अपने व्यवसाय को आत्मनिर्भरता और व्यावसायिक सफलता की दिशा में आगे बढ़ा सकें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उत्पाद गुणवत्ता और समूह की आमदनी संबंधी जानकारी भी ली। इस दौरान रेशम विभाग सहायक संचालक श्री मधुप चंदन सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बिजली सप्लाई लाइन को काटने वाले गिरफ्तार तार काटने और उसे खरीदने वालों को धर दबोचा पुलिस ने

बिजली सप्लाई लाइन को काटने वाले गिरफ्तार तार काटने और उसे खरीदने वालों को धर दबोचा पुलिस ने कोरबा पुलिस ने...

More Articles Like This

- Advertisement -