spot_img

देखिए वीडियो : मनाया गया रक्षा बंधन का पर्व ,बहनों ने बांधी भाईयों की कलाई पर राखी, आजीवन रक्षा करने का लिया वचन

Must Read

acn18.com कोरबा / कोरबा में भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाय गया। बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षासुत्र बांधकर आजीवन रक्षा करने का वचन मांगा वहीं भाईयों ने भी बहनों की अपेक्षा पर हमेशा खरा उतरने की कसमें खाई। इस दौरान पूरे जिले में इस पर्व को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

- Advertisement -

रक्षाबंधन के पर्व को लेकर कोरबा में गजब का उत्साह देखने को मिला। भाईयों की कलाई पर राखी सजा बहने आतुर नजर आई वहीं भाई भी साल भर के इस त्यौहार को लेकर फूले नहीं समा रहे थे। सुबह होते ही शुभ मुहर्त में भाई और बहन नहा धोकर नए वस्त्र पहनकर तैयार हो गए थे। इसके बाद बहनों ने अपने अपने भाईयों की आरती उतारी फिर उनकी कलाई पर राखी सजाकर उनका मुंह मीठा कराया। इसके बाद भाईयों ने भी उपहार देने की परंपरा का निर्वहन किया और इच्छाशक्ति के हिसाब से उपहार भेंट किए।

इस दौरान बहनों ने अपने भाईयों से उनकी रक्षा करने का वचन लिया भाईयों ने भी बहनों को भरोसा दिलाया,कि आजीवन उनके सम्मान की रक्षा करेंगे। इस पर्व को लेकर दिनभर उत्साह का माहौल देखने को मिला जहां बहने अपने भाईयों के घर जाकर उन्हें राखी बांधकर इस पर्व की सार्थकता को सिद्ध किया।

जगदलपुर में डेंगू से छठवीं मौत:इलाज के दौरान युवती ने गंवाई जान, अब तक मिले 800 से ज्यादा मरीज, 3 दिन में दूसरी मौत

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

हनुमान जयंती: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने की विशेष पूजन अर्चना, किया प्रसाद का वितरण

विभिन्न मंदिरों में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव में शामिल हुए मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कोरबा। मंगलवार को हनुमान जयंती...

More Articles Like This

- Advertisement -