फिसल कर सड़क पर गिरे दो परीक्षार्थी
एक की मौके पर मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल
अंबिकापुर के भटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग nh43 में शांति पर कुनकुरी के समीप दो विद्यार्थी सड़क पर फिसल कर गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने बाइक से जा रहे दो विद्यार्थी सड़क के किनारे गिरी गिट्टी के कारण फिसल कर जा गिरे। दोनों विद्यार्थियों को गंभीर चोट आई। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक विद्यार्थी को मृत घोषित कर दिया गया




