spot_img

छतीसगढ़ कूडो संघ द्वारा टेक्निकल सेमिनार आयोजन

Must Read

Acn18.com/कूडो एक जापानी हाइब्रिड मार्शल आर्ट है। यह एक पूर्ण-संपर्क मुकाबला खेल है जिसका उद्देश्य सुरक्षा और व्यावहारिकता दोनों को प्राप्त करना है, मिश्रित मार्शल आर्ट की एक शैली जिसे हेडगियर और दस्ताने के साथ अभ्यास किया जाता है।छत्तीसगढ़ राज्य कूडो संघ के उपाध्यक्ष अविनाश बंजारे द्वारा जानकारी दी गयी कि छत्तीसगढ़ राज्य कूडो संघ की वार्षिक बैठक एवं रेफ़री सेमिनार का आयोजन दुर्ग ज़िले के महात्मा गांधी स्कूल में किया गया जिसमें कोरबा ज़िले के कूडो संघ के अध्यक्ष प्रेमराज बंजारे, सचिव देवशिष कश्यप एवं टेक्निकल डायरेक्टेर स्नेहा बंजारे ने हिस्सा लिया और खेल की बारीकियों को सीखा इसमे आगामी स्कूल गेम्स व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की टेक्निकल टीम भी गठित की गई। उन्होंने बताया कि कूडो खेल भारत सरकार से मान्यता प्राप्त मार्शल आर्ट्स खेल है जिनके चेयरमेन प्रख्यात अभिनेता अक्षय कुमार जी है, इस खेल में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष कुल तीन टूर्नामेंट होते है जिसमें प्रथम अक्षय कुमार ट्राफ़ी, द्वितीय फ़ेडेरसन कप एवं तृतीय ओपन नैशनल चैम्पीयन्शिप का आयोजन किया जाता है इनके नियम एवं पॉइंट सिस्टम के बारे में कोरबा के इन सभी रेफ़री को प्रशिक्षण दिया गया है।जिला क्रीड़ा अधिकारी शालेय के॰आर॰टंडन ने जानकारी दी की स्कूल गेम्स फ़ेडरेसन ऑफ इंडिया ने अपने खेल केलेंडर में इस खेल को शामिल किया है। कोरबा जिला शालेय खेल में कूडो 17 वर्ष 19 वर्ष आयु वर्ग शामिल है इस खेल का सयोंजक प्राचार्य निर्मला स्कूल कोसाबाड़ी कोरबा को बनाया गया है ब्लॉक एवम् जिला स्तरीय प्रतियोगिता यहाँ सम्पन्न होगी। जबकि संभाग स्तरीय प्रतियोगिता बिलासपुर में माह सितम्बर में आयोजित होगी।कोरबा से कूडो में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलने की अपार सम्भावनाएँ हैं। यहाँ युवा एवम् बच्चों में मार्शल आर्ट के विभिन्न विधाओं में विशेष रुचि दिखाई देती है। राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी यहाँ से निकल रहे हैं।प्रशिक्षण लेकर आये सभी रेफ़रीयों को एवं कोरबा ज़िले में कुडो खेल के विस्तार के लिए कोरबा ज़िला अलिम्पिक संघ के अध्यक्ष नौशाद खान एवं सचिव सुरेश क्रिस्टोफ़र ने शुभकामनाये दी।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

More Articles Like This

- Advertisement -