spot_img

समाज सेवी दिलीप सिंह ने निःशुल्क एंबुलेंस और शव फ्रिजर की कराई व्यवस्था ,कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने किया लोकार्पण, कार्य की हो रही जमकर प्रशंसा …देखिए वीडियो

Must Read

acn18.com कोरबा/ कोरबा के दीपका क्षेत्र में रहने वाले समाजसेवी दिलीप कुमार सिंह ने एक ऐसा कार्य किया है जिसका जमकर प्रशंशा हो रही है। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने निःशुल्क एंबुलेंस और शव फ्रीजर सेवा की शुरुआत की है। कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने निःशुल्क सेवाओं का लोकार्पण किया। इस मौके पर प्रेस क्लब कोरबा के संरक्षक और ग्रेंड एसीएन न्यूज के संपदक कमलेश यादव मुख्य रुप से मौजूद रहे।

- Advertisement -

स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार बढोत्तरी होने के बाद भी आज के दौर में जरुरतमंदो को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाता। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दीपका क्षेत्र में रहने वाले समाज सेवी दिलीप सिंह ने गरीब व आर्थिक रुप से कमजोर लोगों के लिए निःशुल्क एंबुलेंस और शव फ्रीजर सेवा की शुरुआत की है। कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने दोनों ही सेवाओं को फीता काटकर लोकार्पण किया। इस मौके पर प्रेस क्लब कोरबा के संरक्षक और ग्रेड एसीएन न्यूज के संपादक कमलेश यादव मुख्य रुप से मौजूद रहे। सामज सेवी दिलीप सिंह ने कहा,कि दीपका क्षेत्र में आए दिन हादसे होते हैं लेकिन समय पर एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल पाती इसी बात को ध्यान में रखते हुए समाज के कमजोर वर्ग के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए उनके द्वारा निःशुल्क सेवाओं की शुरुआत की गई है।

कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने इस पुनीत कार्य के लिए समाज सेवी दिलीप सिंह की जमकर प्रशंशा की है। उन्होंने कहा,कि अन्य लोगों को भी दिलीप सिंह से प्रेरणा लेने की जरुरत है ताकी वे गरीब व आर्थिक रुप से कमजोर लोगों कीर मदद हो सके।

दिलीप सिंह ने कहा,कि उनके द्वारा शव वाहन की भी निःशुल्क व्यवस्था कराई जा रही है,जिसका काम चल रहा है और जल्द ही उसकी शुरुआत भी की जाएगी।

कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर भारी वाहन ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी ठोकर,पत्नी की मौत पति हुआ घायल,पुलिस कर रही मामले की जांच

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रायपुर पुलिस के निजात अभियान के तहत नशे के विरुद्ध लगातार हो रही ताबड़तोड़ कार्यवाहियां, अपराधियों में दिख रहा भय

माह फरवरी से अब तक अभियान के तहत आबकारी व एनडीपीएस मामलों में 1,754 आरोपी गिरफ्तार, जिनमें से गैर...

More Articles Like This

- Advertisement -