spot_img

सायबर ठगी को रोकने क्विकहील फाउंडेशन का प्रयास ,लगातार चलाया जा रहा जागरुकता अभियान ,कोरबा में भी हुआ कार्यक्रम का आयोजन…देखिए वीडियो

Must Read

acn18.com कोरबा/ देश में तेजी से बढ़ रहे सायबर ठगी को रोकने के साथ ही लोगों को जागरुक करने के लिए महाराष्ट्र की क्विकहील फाउंडेशन द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। सेवा भारती संगठन के साथ मिलकर उनके द्वारा स्कूल,काॅलेज व चैक चैराहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया जा रहा है,कि वे किस तरह ठगी से बच सकते है। कोरबा के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरुक किया गया।

- Advertisement -

देश में सायबर ठगी का मकड़जाल तेजी से फैल रहा है। पढ़े लिखे शिक्षित लोग भी ठगों के झांसे में आकर अपनी जिंगदी भर की गाढ़ी कमाई गंवा बैठते है। आॅनलाईन ठगी को रोकने के साथ ही लोगों को जागरुक करने के लिए महाराष्ट्र की क्विकहील फाउंडेशन ने लोगों को जागरुक करने का बीड़ा उठाया है जिसके द्वारा पूरे प्रदेश में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कोरबा के सीएसईबी सरस्वति शिशु मंदिर में सेवा भारती संगठन के सहयोग से फाउंडेशन जागरुकता कार्यक्रम चला रहा है जहां नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को ठगों से बचाने जरुरी जानकारी दी गई। 8 से 16 फरवरी तक यह अभियान चलेगा जिसमें प्रदेश के सभी स्कूल,काॅलेजों,चैक चैराहों पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जाएगा।

सायबर ठगी पर विराम लगाने के लिए पुलिस,प्रशासन के साथ ही बैंक प्रबंधन भी लगातार जागरुकता अभियान चला रही है बावजूद इसके इस तरह के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। रोजाना कहीं न कहीं इस तरह के मामले सामने आ रहे है। इस तरह के मामलों पर तब तक विराम नहीं लगेगा जब तक हम जागरुक नही होंगे। लिहाजा हमें सतर्क रहना होगा और दूसरों को भी सचेत करना होगा ताकी ठगों के मंसूबो पर पानी फेरा जा सके।

मुख्यमंत्री बघेल आज मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में होंगे शामिल

377FansLike
44FollowersFollow
RO No. Samvad 12338/147
377FansLike
44FollowersFollow
Latest News

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवरात्रि के अंतिम दिन कन्या भोज कराया और धर्म पत्नी के साथ उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

भूपेश बघेल ने कन्याओं को भोजन कराने से पहले उकी आरती उतारी। पूरे देश में आज रामनवमी का पर्व धूमधाम...

More Articles Like This

- Advertisement -