spot_img

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष पहुंचे कोरबा, पत्रकार वार्ता में हुए शामिल ,शासन की योजनाओं के संबंध में दी जानकारी

Must Read

acn18.com कोरबा/कोरबा में श्रम विभाग द्वारा आम जनता के लिए चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं की समिक्षा करने के साथ आम जनता को योजनाओं के संबंध में जानकारी देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुनील सन्नी अग्रवाल कोरबा पहुंचे। प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा,कि भूपेश सरकार श्रमिक वर्ग के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही है जिसका लाभ लेकर श्रमिक वर्ग आर्थिक रुप से मजबूत हो सकता है।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ में श्रम विभाग के द्वारा कई कल्याण कारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिसका लाभ लेकर श्रमिक वर्ग आर्थिक रुप से और भी मजबूत बन सकता है। श्रम विभाग के माध्यम से ये योजनाएं संचालित की जा रही है जिसका लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को लेना चाहिए। यह बात छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सुनील सन्नी अग्रवाल ने कही। कोरबा प्रवास के दौरान वे पत्रकारों से रुबरु होने के लिए तिलक भवन पहुंचे जहां प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

स्वागत सत्कार के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंडल के अध्यक्ष ने कहा,कि श्रमिक वर्ग के लिए सरकार द्वारा करीब चालिस योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना,मुख्यमंत्री निर्माण निःशुल्क कार्ड योजना,मिनीमाता महतारी जमा योजना के साथ ही और भी कई योजनाओं का सफल संचालन किया जा रहा है। जिसका लाभ पात्र हितग्राही ले रहे है। उन्होंने कहा,कि प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर उन्हें द्वारा श्रमिकों को इस बात की जानकारी दी जा रही है।

पत्रकार वार्ता के दौरान मंडल के अध्यक्ष ने पत्रकारो से कहा,कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें ताकी जरुरतमंद उसका लाभ उठा सकें जिससे सरकार की कोशिशें फलीभूत हो सके।

आठ फिल्मों को पछाड़ आगे निकली ‘दृश्यम 2’, बनी साल 2022 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 पुलिस अधिकारी कर्मचारी बने कॉप ऑफ द मंथ, एक आरक्षक बर्खास्त और तीन सस्पेंड 

acn18.com रायपूर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष सिंह द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारी...

More Articles Like This

- Advertisement -