spot_img

31 जनवरी का राशिफल:मेष, वृष, कुंभ राशि वालों को उपलब्धियां और सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं

Must Read

31 जनवरी, मंगलवार को ब्रह्म और मातंग नाम के शुभ योग बन रहे हैं। जिससे मेष, वृष और कुंभ राशि वालों उपलब्धियां मिल सकती हैं। सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। कन्या राशि वालों का कोई इनकम सोर्स शुरू होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इनके अलावा मिथुन राशि के लोग प्रॉपर्टी के मामलों में संभलकर रहें। धोखा होने की आशंका है। वृश्चिक राशि वालों के बिजनेस में रुकावटें रहेंगी। बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।

- Advertisement -

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- मन मुताबिक मनचाहे कामों में समय बीतेगा। कई तरह की उपलब्धियां सामने आएंगी। सिर्फ उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चय ही हो कर काम करना है। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर एकाग्रचित्त रहेगा।
नेगेटिव- संतान की किसी नकारात्मक गतिविधि से मन व्यथित रहेगा। बेहतर होगा कि कुछ समय उनके मार्गदर्शन के लिए भी जरूर निकालें। फाइनेंस संबंधी कार्यों को सावधानी से करें और ना ही दूसरों की बातों में आएं।
व्यवसाय- आज दिनभर व्यस्तता रहेगी। कार्यप्रणाली में बदलाव संबंधी कुछ योजनाएं भी बनेंगी। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी आ सकती है। जो कि लाभदायक साबित होगी।
लव- पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। लव अफेयर्स के मामलों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- व्यस्तता के कारण अपने स्वास्थ्य से किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। पैरों में दर्द व सूजन की समस्या परेशान कर सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- किसी अनुभवी की मदद से कोई रुका हुआ काम हो जाएगा। सुकून और शांति बनाए रखने के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। घर में किसी मेहमान के आगमन संबंधी समाचार मिलेगा।
नेगेटिव- अपने निर्णय को भी प्राथमिकता पर रखें दूसरों पर विश्वास करना आपको मुश्किल में डाल देगा। साथ ही अपनी योजनाओं और गतिविधियों की चर्चा किसी के सामने ना करें और किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। आलस और लापरवाही से दूर रहें।
व्यवसाय- बिजनेस के कामों के लिए समय उपलब्धियों वाला है, इसका बेहतरीन सदुपयोग करें। व्यक्तिगत कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। अगर कोई व्यवसाय की यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन रहा है तो अभी स्थगित रखना उचित रहेगा।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
स्वास्थ्य- एलर्जी जैसी कोई परेशानी बढ़ सकती है। ज्यादा भीड़भाड़ और पोलूशन में जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन – पॉजिटिव- कहीं भी पूंजी निवेश करने की योजना है तो यह निर्णय फायदेमंद साबित होगा। पिछले कुछ समय से जिस कार्य के लिए प्रयासरत थे आज उससे संबंधित उचित सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ किसी यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- ध्यान रखें, कि दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। अपनी इस नकारात्मक आदत पर काबू पाए। विद्यार्थी और युवा वर्ग मौज-मस्ती और मित्रों के साथ व्यर्थ में अपना समय नष्ट ना करें।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी सरकारी मामला फंसा है तो ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है। व्यवसायिक स्थल पर स्टाफ और कर्मचारी अपने काम पूरी मेहनत और लगन से करेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े लोग सावधान रहें, किसी धोखे के शिकार हो सकते हैं।
लव- रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ गेट टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेंगे। युवाओं की दोस्ती और अधिक प्रगाढ़ होंगी।
स्वास्थ्य- थकान और सुस्ती जैसी समस्या बनी रहेगी। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव- दूसरों की सलाह आपको भ्रमित कर सकती है। इसलिए अपनी योग्यता और कार्य क्षमता पर विश्वास रखें तथा आगे बढ़े, निश्चित ही आप सफल रहेंगे। अपने सपने और महत्वाकांक्षाओं को साकार करने का समय है।
नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी मामलों में किसी पर भी विश्वास ना करें। अगर कोई सरकारी कार्यवाही चल रही है, तो उससे संबंधित गतिविधियों में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में किसी तरह की परेशानी आ सकती हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में मेहनत ज्यादा और नतीजे कम मिलने जैसी स्थिति रहेगी। यह समय शांति से व्यतीत करने का है। शेयर्स, चिटफंड आदि से संबंधित किसी भी गतिविधि में रुचि ना ले। प्रभावशाली लोगों के साथ अच्छे संबंध आपको कोई सरकारी संस्था संबंधी ऑर्डर दिलवा सकते हैं।
लव- दांपत्य संबंधों में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी किसी प्रकार की गलतफहमी ना होने दें।
स्वास्थ्य- आपकी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही की वजह से एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ेगी। बेहतर होगा कि व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- आज थकान भरे रूटीन से हटकर कुछ नया करने का प्रयास करें, इससे आपकी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बढ़ेगी। तथा एक नई उमंग महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी अथवा किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए उत्तम समय है।
नेगेटिव- किसी पर भी विश्वास करने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। कोई आपकी सरलता का नाजायज फायदा उठा सकता है। विद्यार्थी अपने नोट्स अथवा किताबें किसी गैर जिम्मेदार को ना दें।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर स्टाफ और कर्मचारियों के बीच चल रही अव्यवस्था को शांति से सुलझाएं। गुस्से और आवेश में आने से परिस्थितियों और बिगड़ सकती हैं। नौकरी में टारगेट पूरा होने से प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है।
लव- पति-पत्नी के बीच खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात बीती यादें ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- आलस और कमजोरी महसूस हो सकती है। योगा और मेडिटेशन इसका उत्तम समाधान है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- आय का कोई रुका हुआ साधन पुनः शुरू होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आना शुरू होगा। मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों के माध्यम से कई नई जानकारियां मिलेंगी। संबंधियों के साथ प्रॉपर्टी या अन्य किसी मुद्दे को लेकर जो गलतफहमियां चल रही थी, वह किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएंगी।
नेगेटिव- युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर किसी भी तरह के लापरवाही ना करें, अपनी पढ़ाई पर फोकस रहे। अपना मनोबल और आत्मविश्वास बनाकर रखें। किसी भी तरह का व्यवधान आने पर तनाव की बजाय समस्या का हल ढूंढने का प्रयास करें। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें।
व्यवसाय- मार्केटिंग तथा ऑनलाइन गतिविधियों से जुड़े व्यवसाय में मुनाफा दायक स्थिति रहेगी। शेयर्स, स्टॉक मार्केट से जुड़े बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है इसलिए सावधानी बरतें। नौकरी पेशा लोग ध्यान रखें, कि कंप्यूटर से संबंधित कार्यों में कुछ गलती हो सकती हैं।
लव- परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। दोस्तों के साथ मेल-मुलाकात प्रसन्नता पूर्ण रहेगी।
स्वास्थ्य- कब्ज तथा गैस की वजह से दिनचर्या कुछ अव्यवस्थित हो सकती है। हल्का और सुपाच्य भोजन ही ग्रहण करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- व्हीकल या कोई बहुमूल्य वस्तु खरीदने की योजना है, तो ये समय अनुकूल है। व्यस्ततम दिनचर्या से सुकून पाने के लिए कुछ समय धार्मिक स्थल अथवा एकांत में जरूर व्यतीत करें। विद्यार्थी अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में कामयाब रहेंगे।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि बच्चों पर ज्यादा अनुशासन रखना उन्हें और अधिक जिद्दी बना सकता है। बेहतर होगा कि दोस्ताना व्यवहार रखें। पुराने नकारात्मक मुद्दों को वर्तमान जीवन पर हावी ना होने दें। वरना इसका असर संबंधों पर पड़ सकता है। रूपए-पैसे संबंधी उधारी करना नुकसान देगा।
व्यवसाय- कोई भी कारोबार संबंधी पेपर वर्क करते समय थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। हालांकि व्यवसायिक कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। सहयोगियों तथा कर्मचारियों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।
लव- घर में सुख-शांति रहेगी। विवाहेतर प्रेम संबंध आपके व्यक्तिगत जीवन में परेशानियां उत्पन्न कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर और मधुमेह संबंधी दिक्कत है, वो अपनी जांच अवश्य करवाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज कामकाज की अधिकता बनी रहेगी, परंतु मन मुताबिक तरीके से कार्य संपन्न होने से थकान हावी नहीं होगी। साथ ही कोई महत्वपूर्ण कार्य बन जाने से मन प्रसन्न रहेगा। संतान की शिक्षा से संबंधित कुछ भविष्य संबंधी योजनाएं भी फलीभूत होगी।
नेगेटिव- छोटी-छोटी बातों पर बिगड़ना और ओवर कॉन्फिडेंस रखना उचित नहीं है। नजदीकी रिश्तेदार के साथ मिलते समय यह ध्यान रखें कि माहौल में किसी प्रकार की नेगेटिविटी ना उत्पन्न हो। अगर किसी के साथ वादा किया है तो उसे निभाना जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में कुछ रुकावटें बनी रहेंगी, लेकिन भाग्य को दोष ना देकर अपनी कार्यप्रणाली और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा करने में अधिकारियों से मदद मिलेगी।
लव- पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभा पाएंगे। प्रेम प्रसंग में एक दूसरे के प्रति भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान हावी हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव- मन मुताबिक गतिविधियों में आपका सुखद समय व्यतीत होगा। संतान किसी उत्तम गतिविधि से मन प्रसन्न रहेगा। मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बनेंगे। सिर्फ भावुकता की वजह से व्यवहारिक दृष्टिकोण रखें।
नेगेटिव- विपरीत परिस्थितियों को धैर्य और संयम से सुलझाने की कोशिश करें। किसी भी तरह के वाद-विवाद को आपसी सामंजस्य से सुलझाने का प्रयास करें। किसी भी उधारी संबंधी लेनदेन करना नुकसानदायक हो सकता है।
व्यवसाय- पारिवारिक तनाव को अपने बिजनेस पर हावी न होने दें। टूर एंड ट्रेवल्स, कंप्यूटर, मीडिया आदि से जुड़े क्षेत्रों में मुनाफा दायक स्थितियां बनेंगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को आज मन मुताबिक टारगेट हल होने से मानसिक शांति अनुभव होगी।
लव- पति-पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक रह सकती हैं। आपसी सामंजस्य द्वारा स्थिति को सुलझाने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी काम की अधिकता की वजह से थकान रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- घर के निकट संबंधियों का आगमन होगा तथा आपसी विचारों का आदान-प्रदान दिनचर्या को खुशनुमा बनाएगा। घर में बदलाव संबंधी कुछ कार्य भी सुचारू रूप से हो जाएंगे। फर्नीचर आदि खरीदने संबंधी योग भी बन रहे है।
नेगेटिव- कहीं भी वाद-विवाद की स्थिति बनने पर धैर्य और शांति बनाए रखें, वरना इसकी वजह से थाने आदि के भी चक्कर लगने की आशंका लग रही है। घर के बुजुर्गों की सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है।
व्यवसाय- मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों से व्यवसायिक जानकारियां हासिल होंगी। जो कि फायदेमंद रहेंगी। नए काम शुरू करने की रूपरेखा बनेगी। कहीं पैसा रुका हुआ है तो उसकी वसूली होने की संभावना है।
लव- परिवार जन आपसी सामंजस्य द्वारा घर की किसी समस्या को हल करने में सक्षम रहेंगे। घर-परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। घुटनों तथा जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- अपने लक्ष्य और योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। आपको अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम भी मिलेंगे। संतान से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक सुकून के लिए धार्मिक यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव- यह समय मौज मस्ती की बजाय अपने व्यक्तिगत कार्य में ध्यान देने का है। किसी गलतफहमी की वजह से नजदीकी मित्र अथवा रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। गुस्से के बजाय धैर्य और संयम से परिस्थितियों को संभाले।
व्यवसाय- वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। किसी योजना को कार्य रूप देने के लिए अभी धैर्य रखें। अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने के लिए विचार विमर्श करें। नौकरी पेशा लोगों को जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। इसलिए अपने कार्य पर फोकस रहे।
लव- पति-पत्नी के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। जोड़ों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती हैं। बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। सावधानी से कार्यों को अंजाम देने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। युवा वर्ग को भी अपने करियर अथवा प्रोजेक्ट से संबंधित सफलता मिलने के उचित संभावना है। घर के रखरखाव और उचित व्यवस्था बनाए रखने में भी आपका उचित योगदान रहेगा।
नेगेटिव- किसी भी तरह के वाद-विवाद की स्थिति से खुद को दूर रखना ही उचित है। इस समय व्यक्तिगत अथवा पारिवारिक संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले, तो अच्छा है। मानहानि की स्थिति से बचने के लिए अपने स्वभाव में संयम और सहजता बनाकर रखें।
व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक योजनाओं में किसी अपरिचित व्यक्ति को शामिल ना करें। कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति बनाए रखने से व्यवस्था बनी रहेगी। ऑफिस में बॉस तथा उच्चाधिकारियों के साथ उत्तम संबंध रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुरता भरे संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी तथा किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल और माइग्रेन जैसी समस्या से राहत पाने के लिए योगा, व्यायाम को जरूर नियमित रखें। खान-पान के प्रति भी सजग रहें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कांग्रेस को खाता भी नहीं खोलने देंगे छत्तीसगढ़ में, मीडिया से कहा मुख्यमंत्री ने।देखिए वीडयो।

Acn18.com छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को कोरबा में मीडिया से बातचीत में कहां की भारतीय...

More Articles Like This

- Advertisement -