spot_img

29 जनवरी का राशिफल:मिथुन राशि वालों को रुका हुआ पैसा और तुला राशि के लोगों को बिजनेस में तरक्की के मौके मिल सकते हैं

Must Read

29 जनवरी, रविवार को शुभ और शुक्ल नाम के योग बन रहे हैं। जिससे वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है। मिथुन राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। तुला राशि वालों को बिजनेस में तरक्की के मौके मिलेंगे। वृश्चिक राशि वाले लोग नए कामों की शुरुआत कर सकते हैं। कुंभ राशि के लोगों को सितारों का साथ मिल सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

- Advertisement -

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- अपने कामों के लिए समर्पित रहें। ग्रह स्थिति से किस्मत का साथ मिल सकता है। अचानक किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जो कि फायदेमंद रहेगी। पारिवारिक आयोजन हो सकते हैं।
नेगेटिव- कोर्ट केस उलझ सकता है। किसी काबिल इंसान से सलाह लें। नकारात्मक विचारों के कारण आपकी नींद पर असर पड़ेगा। कुछ समय एकांत में रहें।
व्यवसाय- मार्केटिंग और मीडिया संबंधी काम अच्छे से पूरे हो जाएंगे। दूर स्थान पर रहने वालों के साथ संबंध अच्छे हो सकते हैं। अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें। धोखा हो सकता है।
लव- घर और बिजनेस में तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। मौजूदा हालातों को देखते हुए अपना बचाव जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए मेहनत कर रहे थे। उसका शुभ फल उम्मीद से ज्यादा मिल सकता है। किसी संस्था में जिम्मेदारी संभालने से आपका सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा।
नेगेटिव- मकान या गाड़ी से जुड़े कागज संभालकर रखें। निवेश भी सोच समझकर करें। कल्पना करने के साथ उन्हें हकीकत में लाने की कोशिश भी करें। बच्चों के साथ समय बीताएं।
व्यवसाय- बिजनेस में सारे फैसले खुद लें। किसी की गलत सलाह से नुकसान हो सकता है। सावधानी रखने से आपको ऑर्डर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी के संबंधों मे बहुत अच्छा तालमेल रहेगा। परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा।
स्वास्थ्य- पेट की दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। योगा और कसरत से भी राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमान, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मकान या दुकान की मरम्मत संबंधी प्लानिंग होगी। आपको अपने काम और मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
नेगेटिव- ओवर कॉन्फिडेंस से नुकसान हो सकता है। सहजता और धैर्य से काम अच्छे से पूरे होंगे। संतान की वजह से चिंता भी रहेगी। नकारात्मक बातों से दूर रहें।
व्यवसाय- बिजनेस की व्यवस्था बहुत अच्छी रहेगी। आप किसी भी तरह अपना काम निकलवा लेंगे। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े कामों में अचानक सफलता मिलेगी। किसी को भी पैसा उधार न दें। नुकसान हो सकता है।
लव- दांपत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में समय खराब करने की बजाए परिवार और बिजनेस पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- खानपान में लापरवाही की वजह से गला खराब हो सकता है। खांसी की समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- स्टूडेंट्स को सफलता मिलने की पूरी संभावना है। अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करें। दोपहर बाद अचानक फायदा मिलने के योग बनेंगे। इसके लिए कोई यात्रा भी हो सकती है।
नेगेटिव- कुछ गैर जरूरी खर्चे बने रहेंगे। साथ ही धन लाभ भी हो सकता है। इसलिए ज्यादा परेशान होने से बचें। अपने उग्र स्वभाव की वजह से आपके संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए अपने स्वभाव को सकारात्मक रखें।
व्यवसाय- पब्लिक रिलेशन से बिजनेस सोर्स बन सकते हैं। इसलिए लोगों के कॉन्टैक्ट में रहें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस मंद रहेंगे। ऑफिस में किसी के साथ विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
लव- प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। जिससे मन और माहौल दोनों अच्छे रहेंगे। पारिवारिक जीवन में भी वातावरण सकारात्मक रहेगा।
स्वास्थ्य- गैस-एसिडिटी से परेशानी हो सकती है। हल्का खाना खाएं। इम्यून सिस्टम मजबूत रखने की कोशिश करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह – पॉजिटिव- आज खास और अनुभवी लोगों से मदद मिलेगी। इससे आपको बहुत सीखने को मिलेगा। आपका सम्मान बढ़ेगा। नई उपलब्धियों को पाने का रास्ता भी बनेगा। विरोधी हार मान लेंगे।
नेगेटिव- महत्वपूर्ण काम करने से पहले से योजनाओं पर दोबारा सोच विचार जरूर करें। जरा सी चूक आपके लिए परेशानी की वजह बन सकती है। घर की व्यवस्था बनाए रखने के लिए सबको अनुशासित रखना जरूरी है।
व्यवसाय- आपने अपने कारोबार में जो बदलाव संबंधी नीतियां बनाई हैं, उस पर जल्दी ही अमल करें। ये बदलाव आपको अच्छे मौके देगा। ऑफिस में आप पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ सकती है। जिसकी वजह से एक्स्ट्रा समय देना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रही समस्याओं का समाधान निकलेगा। घर का वातावरण सुखद होगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- इस मौसम का नकारात्मक असर सेहत पर पड़ सकता है। सेहत सुधारने के लिए सभी नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- आप खुद में जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। कुछ समय से चल रही समस्याओं को आप काफी हद तक व्यवस्थित करने में कामयाब रहेंगे। वर्तमान समय के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए आपने अपने परिवार की सुरक्षा संबंधित जो नियम बनाए हैं, वह बहुत ही उचित रहेंगे।
नेगेटिव- बच्चों की समस्याओं के समाधान में उनका सहयोग करें, इससे उनमें सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने से आपके कई महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। अपने सामान का स्वयं ध्यान रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में लापरवाही ना बरतें। इस समय कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। कुछ पुराने ऑर्डर या किसी पार्टी के साथ दिक्कत आ सकती है। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। इसलिए घर से भी कार्य करना पड़ सकता है। इस समय धैर्य बनाकर रखना ही इसका उचित समाधान है।
लव- जीवनसाथी का आपके प्रति भावनात्मक सहयोग आप की कार्य क्षमता को नई दिशा प्रदान करेगा। किसी बच्चे की किलकारी संबंधी सुखद सूचना मिल सकती है।
स्वास्थ्य- मौसमी परेशानी जैसे खांसी, जुकाम की शिकायत रहेगी। उचित आराम ले तथा अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

तुला – पॉजिटिव- इस समय ग्रह गोचर बहुत ही प्रभावशाली बना हुआ है। शेयर्स तथा स्टॉक मार्केट में आपको उचित सफलता मिलने की संभावना है। लाभ संबंधी स्थितियां भी बनेंगी। बच्चों को कोई उपलब्धि मिलने से घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
नेगेटिव- किसी भी तरह के सरकारी काम को करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। अपने इस स्वभाव को सकारात्मक रूप में इस्तेमाल करें तो ही अच्छा रहेगा। वरना इसी वजह से तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में तरक्की के सुअवसर निश्चित हैं। साथ ही किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता भी मिलेगी। अपने आप मार्केटिंग संबंधी सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाएं। किसी नए काम को शुरू करने की भी संभावना बन रही है।
लव –प्रेम प्रसंगों में मधुरता बढ़ेगी। जीवन साथी के साथ कोई नोकझोंक हो सकती है परंतु आप समझदारी के साथ परिस्थितियों को संभाल भी लेंगे।
स्वास्थ्य- पारिवारिक वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। अस्पताल भी जाना पड़ सकता है। साथ ही आप भरपूर नींद न लेने की वजह से थकान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- महत्वपूर्ण तथा अनुभवी लोगों के संपर्क में रहें। यह संबंध आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। आप अपने आत्म बल व आत्मविश्वास द्वारा किसी विशेष मुकाम को हासिल करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव- दूसरों की कार्यप्रणाली की नकल ना करके अपनी खुद की योग्यता पर विश्वास रखना जरूरी है। इसलिए अपने व्यवहार के प्रति मनन और चिंतन भी जरूर करें। धार्मिक गतिविधियों में दिखावे जैसी प्रवृत्ति से दूर रहें।
व्यवसाय- मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। परंतु अपनी गतिविधियों और योजनाओं को किसी के समक्ष उजागर ना करें। किसी नए काम को शुरू करने की भी संभावना बन रही है। नौकरीपेशा लोग अपनी फाइलें और डॉक्यूमेंट संभालकर रखें।
लव- कुछ समय पारिवारिक सदस्यों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। इससे संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से दूरियां आएंगी।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसी इन्फेक्शन रहेगा। ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- आज का दिन परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ व्यतीत होगा। कहीं से कोई शुभ समाचार भी प्राप्त होगा। कार्यकुशलता के दम पर आप वह उपलब्धि हासिल कर लेंगे जिसकी कभी आपने तमन्ना की थी।
नेगेटिव- सब कुछ ठीक रहते हुए भी आपको कहीं ना कहीं रिक्तता का एहसास रहेगा। और अगर मनन करें तो इसकी वजह कुछ भी नहीं रहेगी। अपनी भावनाओं व क्रोध पर नियंत्रण रखें। क्योंकि इसके प्रभाव से कुछ संबंध खराब हो सकते हैं।
व्यवसाय- कामकाज को आप पूरी गंभीरता व संजीदगी से लेंगे। इस समय यह ध्यान रखना आवश्यक है कि कहीं आपके ट्रेड सीक्रेट लीक तो नहीं हो रहे। पार्टनरशिप संबंधी व्यापारिक गतिविधियों पर नजर रखें। किसी प्रकार का धोखा हो सकता है।
लव- पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। संतान की शिक्षा व करियर संबंधी गतिविधियों में भी आप सहयोग दे पाएंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत व परिश्रम की वजह से थकान व बदन दर्द जैसी स्थिति रहेगी। समय-समय पर आराम अवश्य ले।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

मकर – पॉजिटिव- घर में कोई धार्मिक कार्य संबंधी गतिविधियां रहेंगी। जिससे आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधी रिश्ते की बात भी चल सकती है।
नेगेटिव- इस समय स्वभाव में धैर्य तथा नरमी बनाकर रखना अति आवश्यक है। जल्दबाजी की वजह से आपके कई बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। और घर का माहौल भी नकारात्मक हो जाता है। पड़ोसियों के साथ किसी में मुद्दे पर वाद-विवाद में ना ही पड़े तो उचित है।
व्यवसाय- मीडिया तथा कंप्यूटर क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय आज अप्रत्याशित लाभ कमाएंगे। इसलिए इस कार्य से संबंधित लोगों के संपर्क में अधिक से अधिक रहे। ऑफिस में काम की अधिकता की वजह से आज भी व्यस्तता बनी रहेगी।
लव- व्यस्तता के बावजूद कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन व आमोद-प्रमोद में व्यतीत करें। इससे घर के सभी सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- इस समय उत्तम ग्रह स्थितियां बनी हुई है। विपरीत परिस्थितियों में भी आप समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। तथा किसी नजदीकी संबंधी के यहां धार्मिक आयोजन में जाने का निमंत्रण भी मिलेगा।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि अति आत्मविश्वास होना भी आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। किसी भी कार्य को सहज व शांतिपूर्ण तरीके से करने की कोशिश करें, आप अवश्य ही सफल होंगे। दूसरों को सलाह देने की अपेक्षा अपने स्वभाव में बदलाव लाना ज्यादा उचित है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा परिजनों के सहयोग द्वारा भी आपके कार्यभार में सहायता मिलेगी। आज मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखें। क्योंकि इस समय आपका कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहना ज्यादा जरूरी होगा।
लव- जीवनसाथी की सलाह व सहयोग आपकी मनोबल को बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणीत करने के लिए कुछ रुकावटें आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- असंतुलित खान-पान का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। लापरवाही ना बरतें। हल्का तथा सुपाच्य भोजन ग्रहण करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

मीन – पॉजिटिव- आपका कोई व्यक्तिगत काम आज सफलतापूर्ण संपन्न होगा। जिससे आपके अंदर खोया हुआ आत्म विश्वास पुनः जागृत होगा। इस समय ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग भी आप को मिलेगा।
नेगेटिव- ध्यान रखिए कि किसी पर जल्दी विश्वास करना अथवा भावुकता की वजह से आपको धोखा मिल सकता है। किसी भी मेलजोल या मीटिंग संबंधी कार्य में बातचीत करने से पहले रूपरेखा अवश्य बनाएं। क्योंकि गलत शब्दों के प्रयोग से बाद में पछताना पड़ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर आप अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह करेंगे। समय के अनुसार अपने कार्यप्रणाली में भी बदलाव अवश्य लाएं। समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा। फाइनेंस से जुड़े मामलों पर अधिक ध्यान दें।
लव- दिनभर की व्यस्तता दिनचर्या के बाद परिवार के साथ मिलकर बैठना और हास-परिहास करना आपको पुनः ऊर्जावान बनाएगा। तथा आप दिन भर की थकान भूल जाएंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखने के लिए योगा, प्राणायाम आदि पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कांग्रेस को खाता भी नहीं खोलने देंगे छत्तीसगढ़ में, मीडिया से कहा मुख्यमंत्री ने।देखिए वीडयो।

Acn18.com छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को कोरबा में मीडिया से बातचीत में कहां की भारतीय...

More Articles Like This

- Advertisement -