spot_img

28 जनवरी का राशिफल:मेष राशि वालों को प्रमोशन, कर्क राशि वालों को उपलब्धियां और मकर राशि के लोगों मिल सकता है सितारों का साथ

Must Read

28 जनवरी, शनिवार के ग्रह-नक्षत्र साध्य और सौम्य नाम के शुभ योग बना रहे हैं। जिससे आज मेष राशि वालों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। मिथुन राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है। कर्क राशि वालों के उपलब्धियों वाला दिन हो सकता है।

- Advertisement -

वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों को बहुत अच्छी जिम्मेदारी मिल सकती है। मकर राशि के लोगों को सितारों का साथ मिल सकता है। मीन राशि वालों का रुका हुआ काम शुरू हो सकता है। नई योजनाएं भी आज बनेंगी। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए दिन समान्य रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- आज घर से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है। बेहतर होगा कि वरिष्ठ सदस्य की सलाह और मार्गदर्शन करते हुए ध्यान दें। आप तनाव मुक्त होकर अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित भी कोई कार्य होगा।
नेगेटिव- इस समय बढ़ते खर्चों में कटौती संभव नहीं है। धैर्य और संयम रखें तथा गुस्से के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें। बाहरी व्यक्ति से झगड़ा तथा अनबन जैसी स्थिति भी बन रही हैं। फालतू बातों में ध्यान ना दे, और अपने कार्य में ही व्यस्त रहें।
व्यवसाय- मौजूदा बिजनेस में नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है। अपने कार्यक्षेत्र में जो बदलाव किए हैं, उसके भी भविष्य में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। कोई ऑफिशियल यात्रा भी करनी पड़ सकती है। प्रमोशन की भी संभावनाएं बन रही है।
लव- वैवाहिक संबंध में एक दूसरे के प्रति सम्मानजनक भावनाएं रहेंगी। तथा घर में सुकून भरा और खुशनुमा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- असंतुलित खान-पान और दिनचर्या की वजह से पेट खराब रह सकता है। तथा गैस और वायु की समस्या भी परेशान करेंगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

वृष – पॉजिटिव- इस समय अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। अचानक ही आपको कहीं से सहयोग और उचित सलाह भी हासिल होगी। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को सूचना मिल सकती हैं।
नेगेटिव- अपरिचित लोगों के साथ वाद-विवाद में पड़ना परेशानी बढ़ाएगा। व्यवसायिक उथल-पुथल तथा आर्थिक मंदी की वजह से परिवार के सदस्यों के खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। इस समय किसी भी प्रकार का कर्ज लेने का प्रयास ना करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत ही संजीदगी तथा गंभीरता से काम करने की जरूरत है। इस समय विस्तार संबंधी योजनाओं पर पुनर्विचार अवश्य करें। कोई भी छोटा-बड़ा निर्णय लेते समय किसी का मार्गदर्शन और सलाह लेना जरूरी है।
लव- जीवनसाथी के साथ उचित सामंजस्य बनाकर रखें। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों तथा मीडिया में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान आपका स्वास्थ्य ठीक रखेगा। तथा आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- अपने व्यक्तित्व और स्वभाव में लाया गया परिवर्तन बेहतरीन रहेगा। सामाजिक तथा पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान भी मिलेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आगमन से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा।
नेगेटिव- किसी अपरिचित व्यक्ति से ज्यादा घुलना-मिलना आपको नुकसान दे सकता है। अपनी कोई भी खास बात किसी से भी शेयर ना करें। कभी-कभी बहुत ज्यादा आत्म केंद्रित होना और ईगो की भावना रखने से आपसी संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली में अभी किसी भी तरह की बेहतरी की उम्मीद ना करें। यह समय रुकी हुई पेमेंट को कलेक्ट करने तथा आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिए उत्तम है। नौकरीपेशा लोगों को फोन द्वारा किसी उच्चाधिकारी से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा तथा घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु डायबिटिक लोग अपनी नियमित जांच में लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – पॉजिटिव- किसी भी काम को करने से पहले उससे संबंधित जानकारी हासिल करने से ज्यादा सफलता मिलेगी। आप अपनी प्रतिभा को पहचाने और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखें।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। अपनी योजनाओं व गतिविधियों को किसी के साथ भी शेयर ना करें। थोड़ा स्वार्थी भी बनना जरूरी है। वरना दूसरों की वजह से आप अपना नुकसान कर बैठेंगे।
व्यवसाय- वर्तमान समय उपलब्धियों वाला है। इस समय अपनी पूरी मेहनत व ऊर्जा अपने कार्यों के प्रति लगा दे। ध्यान रखें कि किसी व्यवसायी के साथ लड़ाई-झगड़े जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। इसमें अपने गुस्से व आक्रोश पर काबू रखना जरूरी है।
लव- जीवनसाथी तथा पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा। तथा आपसी संबंध भी सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। जुकाम-खांसी जैसी एलर्जी होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा। किसी अटके हुए काम को पूरा करने के लिए उचित समय है।
नेगेटिव- किसी भी योजना को क्रियान्वित करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह भी जरूर ले। लेनदेन के मामलों को लेकर आपसे कोई गलती हो सकती है। अगर कोई यात्रा का प्रोग्राम बन रहा है, तो अपने सामान का ध्यान रखना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस में अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। सिर्फ अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने में ध्यान दें। सावधानी रखने से बिना रुकावट काम पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में सहयोगीयों के साथ वाद-विवाद में ना पड़े।
लव- दांपत्य जीवन सामंजस्य के अभाव के वजह से कुछ दिक्कतें रहेंगी। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु लापरवाही बरतना भी उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी। समय का उचित सदुपयोग करें। युवा वर्ग व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ सामाजिक व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे कार्यों में भी रुचि लेंगे। साथ ही अपनी योग्यता और कार्य क्षमता से कोई मुकाम भी हासिल कर लेंगे।
नेगेटिव- ध्यान रखे कि भावुकता में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है। किसी पर भी ज्यादा विश्वास रखना उचित नहीं है। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी। अपनी उपलब्धियों का दूसरों के सामने ज्यादा बखान ना करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में ज्यादा हस्तक्षेप करना उचित नहीं है, इससे सहयोगी और कर्मचारियों की कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती हैं। कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें। इस समय वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें।
लव- जीवनसाथी तथा परिवार जनों का सहयोग आपको ऊर्जावान बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनेगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत तथा तनाव की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी। अपने सेहत का ध्यान रखें। योगा जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

तुला – पॉजिटिव- योजनाबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें, इससे आपके कार्य सफल होंगे। नजदीकी संबंधी से चल रहे मन-मुटाव दूर होने से संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा।
नेगेटिव- आलस तथा तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। अपनी योजनाओं तथा गतिविधियों को सीक्रेट रखें। वरना कोई बाहरी व्यक्ति इसका नाजायज फायदा भी उठा सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस के कामों में सुधार होगा। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। इस बेहतरीन ग्रह स्थिति का भरपूर सहयोग करें। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज रखें। प्रेम संबंधों में विश्वास और सम्मान की भावना रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में रहे और मेडिटेशन करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति आपको यह मैसेज दे रही है, कि अपने बारे में सोचें और अपने लिए ही काम करें। इस समय कोई भी सावधानी पूर्वक लिया गया निर्णय निकट भविष्य में लाभदायक साबित होगा। धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में भी आस्था बनी रहेगी।
नेगेटिव- कोर्ट-कचहरी जैसे मामलों से दूर रहें। अहम और गुस्से की स्थिति अपने स्वभाव पर ना आने दे। इससे नजदीकी लोगों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। भूमि संबंधी कार्यों में ज्यादा लाभ की उम्मीद ना रखें। परिस्थितियों से समझौता करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में आपने काम में बदलाव संबंधी जो नीतियां बनाई है वह सकारात्मक साबित होंगी। कार्य प्रणाली में भी सुधार आएगा। अधिकतर काम व्यवस्थित रूप से होते भी जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को बहुत अच्छी जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- दांपत्य सुख और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- आपको डायबिटीज, ब्लड प्रेशर आदि जैसी वंशानुगत परेशानी है, तो लापरवाही ना करें और उचित जांच करवाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला व्यतीत होगा। परेशानियां आएंगी साथ ही समाधान भी मिलते जाएंगे। संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो वरिष्ठ लोगों की मदद से हल करने का प्रयास करें, इससे बात बन सकती है।
नेगेटिव- कहीं भी निवेश करने से पहले उसकी उचित जानकारी हासिल करना जरूरी है। ध्यान रखें कि किसी के साथ वाद-विवाद होने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। दूसरों की जिम्मेदारियां अपने ऊपर लेने से आपके व्यक्तिगत कार्य बाधित होंगे।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है। मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें। शेयर्स, सट्टा आदि से ताल्लुक रखने वाले लोग सावधान रहें। ऑफिशल मामलों में उच्चाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में ना पड़े।
लव- दांपत्य जीवन सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, गलतफहमी न बढ़ने दें।
स्वास्थ्य- तनाव, अवसाद तथा मौसमी परेशानी से थोड़ा सावधान रहें। स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेद को जरूर अपनाएं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मकर – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह गोचर है। आप अपने दम पर हर काम को करने की क्षमता रखेंगे। अगर घर के रखरखाव संबंधी योजनाएं बन रही हैं, तो वास्तु सम्मत नियमों का भी पालन करना उचित रहेगा। अपने किसी खास हुनर को निखारने का प्रयास करेंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी अति आत्मविश्वास की स्थिति मुसीबत में भी डाल सकती हैं। ध्यान रहे कि पैसा आने के साथ-साथ खर्चे भी सामने आएंगे। इस समय किसी भी अनचाही यात्रा से परहेज करें। युवा वर्ग अपने लक्ष्यों को आंख से ओझल ना होने दें।
व्यवसाय- कारोबारी परेशानियों का काफी हद तक निवारण होगा। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से तनाव रहेगा। इसलिए व्यवस्थित रूप से अपने कार्यों की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। युवाओं के प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। परंतु मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।
स्वास्थ्य- समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। साथ ही योगा, मेडिटेशन जैसी गतिविधियों पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- किसी शुभ कार्य की वजह से घर में चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी बेहतरीन प्रस्ताव आ सकता है। आपसी वार्तालाप द्वारा घर से संबंधित कोई मसला भी हल होगा।
नेगेटिव- खर्चों की अधिकता रहेगी और उन पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। जिस वजह से आर्थिक स्थिति कुछ गड़बड़ा सकती है। पारिवारिक मामलों को व्यक्तिगत ना करें, वरना कोई इसका फायदा उठा सकता है और बैठे-बिठाए आप मुसीबत में भी आएंगे।
व्यवसाय- बिजनेस के कामों में बहुत चौकन्ना रहने की जरूरत है। इस समय मौजूदा बिजनेस के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी ध्यान केंद्रित रखें। क्योंकि आय का कोई स्त्रोत बनने की भी स्थिति बन रही है। स्टाफ के सहयोग से रुका हुआ काम शुरू होगा।
लव- विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स का खुलासा होने से आपकी मुसीबत बढ़ सकती है। सावधान रहें।
स्वास्थ्य- किसी भी तरह के जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें तथा वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। गिरने से चोट लगने जैसी भी आशंका बन रही है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- परिवारजनों के बीच उचित सामंजस्य बने रहने से कोई विशेष समस्या हल हो सकती है। दैनिक कार्यों को भी सुगमता से पूरा करने का प्रयास करेंगे। घर में मेहमानों के आगमन से खुशीभरा माहौल रहेगा और विशेष मुद्दों पर भी वार्तालाप होगा।
नेगेटिव- किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा कोई बना बनाया काम बिगड़ने से मन दुखी रहेगा। इस समय भावनाओं में ना बहकर प्रैक्टिकल तरीके से व्यवहार करें। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें तथा उनका मार्गदर्शन करते रहे।
व्यवसाय- अपने सपनों तथा महत्वाकांक्षाओं के लिए प्रयत्न करने का अनुकूल समय है। रुका हुआ काम आज फिर शुरू हो सकता है। नई योजनाएं भी बनेगी। नौकरी में कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी। एक्स्ट्रा समय भी देना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर की व्यवस्था को उचित तथा व्यवस्थित बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंध मर्यादा पूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान और तनाव हावी रहेंगे। उचित आराम ले, कुछ समय योगा और मेडिटेशन के लिए भी अवश्य निकालें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कांग्रेस को खाता भी नहीं खोलने देंगे छत्तीसगढ़ में, मीडिया से कहा मुख्यमंत्री ने।देखिए वीडयो।

Acn18.com छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को कोरबा में मीडिया से बातचीत में कहां की भारतीय...

More Articles Like This

- Advertisement -