spot_img

खराब मौसम के चलते फ्लाइट टेकऑफ में हुई देरी:जगदलपुर-हौदराबाद विमान 2 घंटे लेट उड़ा, 40 से ज्यादा यात्री सवार थे

Must Read

ACN18.COM जगदलपुर/ छत्तीसगढ़ में रायपुर से जगदलपुर और फिर जगदलपुर से हैदराबाद तक चलने वाली एलाइंस एयर की कनेक्टिंग फ्लाइट अपने निर्धारित समय से लगभग 2 घंटे लेट उड़ान भरी। बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से विमान को टेकऑफ करने में परेशानी हो रही थी। शनिवार की शाम करीब 6:38 बजे एलाइंस एयर की फ्लाइट जगदलपुर से हैदराबाद के लिए टेकऑफ हुई। जबकि, इस विमान का निर्धारित समय शाम 4 बजे है।

- Advertisement -

जगदलपुर एयरपोर्ट के स्टेशन मैनेजर पवन शर्मा ने बताया कि, मौसम की खराबी की वजह से विमान के टेकऑफ होने में देरी हुई। लेकिन, जब मौसम खुला तो उसके तुरंत बाद फ्लाइट ने उड़ान भरी। एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने बताया कि, पिछले 2 दिनों से मौसम खराब है। इसलिए फ्लाइट के टेकऑफ और लैंडिंग के लिए परेशानी हो रही ही। शनिवार को जगदलपुर से हैदराबाद की एलाइंस एयर की फ्लाइट में करीब 40 से ज्यादा यात्री सवार थे।

जगदलपुर से चलती है एक ही फ्लाइट
दरअसल, बस्तर को राजधानी रायपुर और तेलंगाना के हैदराबाद से जोड़ने के लिए सिर्फ एलाइंस एयर की एक ही फ्लाइट चलती है। जगदलपुर से सड़क मार्ग से रायपुर जाने में करीब 6 से 7 घंटे लगते हैं तो वहीं हैदराबाद के लिए 12 से 15 घंटों का सफर तय करना पड़ता है। लेकिन, विमान से सिर्फ 1 से डेढ़ घंटे में ही यह दूरी तय कर ली जाती है। लोगों का रिस्पॉन्स भी काफी अच्छा मिल रहा है।

दिल्ली, मुंबई फ्लाइट की भी मांग
बस्तर को दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों से हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ने के लिए लोगों ने फ्लाइट शुरू करने की मांग की है। हालांकि, प्रशासन ने भी केंद्र को इसका प्रस्ताव भेजा है। केंद्र की तरफ से विमान शुरू करने अच्छे संकेत भी मिले हैं।

कोटवार ने 4 साल की बच्ची से किया रेप:चॉकलेट खिलाने के बहाने ले गया, मां-बाप को रोते हुए मिली मासूम, तब पता चला मामला

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

तीसरी बार प्रधानमंत्री को मौका देने जनता तैयार.पसान में मुख्यमंत्री विष्णु देव ने सभा को संबोधित किया

ACN18.COM कोरबा / कोरबा लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार लगातार तेज हो रहा है। जिले के सीमांत क्षेत्र पसान...

More Articles Like This

- Advertisement -