spot_img

धरती पर जल्द आने वाली है तबाही! बाबा वेंगा-नास्त्रेदमस से भी डरावनी हैं ये भविष्याणियां

Must Read
दुनिया में कई लोग अपने आपको टाइम ट्रैवलर होने का दावा करते हैं। अब एक और शख्स ने ऐसा ही दावा किया है और उसका कहना है कि वह साल 2858 से लौटकर आया है। उसने भविष्यवाणी की है कि साल 2023 में पांच बड़ी घटनाएं घटेंगी। शख्स का दावा है कि वह टाइम ट्रैवल करके आया है और भविष्य भी देखा है। धरती पर एलियन के कब्जे से लेकर तबाही तक दावा किया है।

इससे पहले भी एक शख्स ने टाइम ट्रैवलर होने का दावा किया था। उसने भी एलियन और इंसानों के बीच युद्ध होने की बात कही थी। इस शख्स ने बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस से भी डरावनी भविष्यवाणियां की हैं जिसने लोगों को खौफ में ला दिया है। इस शख्स का कहना है कि वह साल 2858 से लौटकर आया है। इसके साथ ही उसने देखा है कि साल 2023 में पांच बड़ी घटनाएं घटेंगी जिसका असर इंसानों पर होगा।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह शख्स @darknesstimetravel अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करता है। इसके साथ वह भविष्य की घटनाओं को लेकर दावे करता है। इस बार उसने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया है जिसने लोगों को डरा दिया है।
इसमें उसने कहा है कि ध्यान दें- मैं साल 2858 से वापस आया एक टाइम ट्रैवलर हूं। आप साल 2023 में आने वाली इन 5 तारीखों को याद रख लीजिए। इस वीडियो में उसने एलियंस से लेकर वर्महोल तक के बारे में बताया है। इस स्व-घोषित टाइम ट्रैवलर ने डराने वाले दावे किए हैं।
जानिए कब-कब घटेंगी घटनाएं

- Advertisement -

स्व-घोषित टाइम ट्रैवलर का दावा है कि साल 2023 में 28 फरवरी को धरती पर एलियन का कब्जा हो जाएगा। उसने कहा कि हर कोई चाहता है कि धरती पर एलियन कब्जा कर लें और अब वह दिन जल्द ही आने वाला है।

इसके साथ ही उसने एक बेहद डरावनी भविष्यवाणी की है। उसका दावा है कि इसी साल 30 मार्च को एक विमान वर्महोल में गायब हो जाएगा। विमान में सवार यात्रियों के लिए यह सिर्फ छह सेकेंड का समय होगा, लेकिन दुनिया के लोगों के लिए छह साल का समय होगा।
मंगल पर मिलेंगी हड्डियां

उसका तीसरा दावा है कि मंगल ग्रह पर चार मई को इंसानी हड्डियां मिलेंगी जिसके बाद पूरी दुनिया को यकीन हो जाएगा कि हम सभी मूल रूप से लाल ग्रह के निवासी हैं और इंसानों की उत्पत्ति मंगल पर हुई है।

छह लोगों को मिलेगी सूर्य से शक्ति

शख्स का चौथा दावा है कि दो जुलाई को छह इंसानों को सूर्य की चरम ऊर्जा से महाशक्तियां मिलेंगी। इसके अलावा पांचवां दावा है कि एक शीर्ष गुप्त सरकारी परियोजना पर काम कर रहे वैज्ञानिक समानांतर ब्रह्मांड के लिए एक पोर्टल खोलेंगे।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कांग्रेस को खाता भी नहीं खोलने देंगे छत्तीसगढ़ में, मीडिया से कहा मुख्यमंत्री ने।देखिए वीडयो।

Acn18.com छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को कोरबा में मीडिया से बातचीत में कहां की भारतीय...

More Articles Like This

- Advertisement -