spot_img

दिसंबर में शीत का कहर:6 साल में नवंबर का रिकार्ड टूटा, पारा 12.40, उत्तर से लगातार आ रही शुष्क हवा के प्रभाव से गिरा पारा

Must Read

acn18.com अंबिकापुर/शहर सहित जिले में इस साल नवंबर में ठंड का बीते छह सालों का रिकार्ड ब्रेक हो गया। उत्तर से लगातार आ रही शुष्क हवा के प्रभाव से रात व दिन के तापमान में लगातार नीचे रहने से पूरे महीने अच्छी ठंड महसूस हुई। इससे शहर का नवंबर में न्यूनतम तापमान का औसत 12.4 डिग्री ही रहा। यह नवंबर के औसत तापमान 12.9 डिग्री से 0.5 डिग्री कम है। इसका प्रभाव दिन के अधिकतम तापमान में भी देखा गया और पूरे महीने का औसत अधिकतम तापमान 25 डिग्री ही रहा।

- Advertisement -

बता दें कि नवंबर में अधिकतम तापमान का औसत 26.3 डिग्री है। इससे यह भी औसत से करीब 1 डिग्री नीचे रहा है। यही वजह है कि इस साल नवंबर में बीते कुछ सालों की तुलना में ज्यादा ठंड महसूस हो रही है। शहर से लेकर ग्रामीण व पहाड़ी इलाके में नवंबर में इस साल न केवल रात में बल्कि दिन में ठिठुरन महसूस हो रही है।

नमी का प्रभाव होने से अभी ठंड कुछ कम
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम के असर से अभी उत्तर की शुष्क हवा नहीं आ रही है। इससे तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई है और ठंड का असर कुछ कम हुआ है। गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11.2 अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया।

नवंबर में इस साल नहीं हुई बारिश- मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के महीने में चक्रवाती प्रभाव से कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना रहती है। बीते 52 वर्षों नवंबर की औसत बारिश का आंकड़ा 12.5 मिमी है, लेकिन इस साल बारिश नहीं हुई है। बीते 52 वर्षों में 22 वर्ष नवंबर में शून्य बारिश रहा है।

6 साल के नवंबर पर नजर
वर्ष औसत पारा डिग्री में
2016 – 12.0
2017 – 13.3
2018 – 13.3
2019 – 14.4
2020 – 13.7
2021 – 14.0
2022 – 12.4

दो-तीन दिन बाद बढ़ेगी ठंड
मौसम विज्ञान केंद्र के मेट्रोलाजिस्ट एएम भट्‌ठ ने कहा बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम से उधर से नमी आ रही है, जिससे उत्तर की शुष्क हवा का असर कम हो गया है। नमी का प्रभाव कम हो रहा है। इससे दो-तीन दिन बाद तापमान तेजी से गिरेगा और ठंड बढ़ेगी।

सक्ती : सक्ती कलेक्टर ने ज़िले के ग्राम रगजा में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को परखा

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कथित भाजपा नेता की गुंडागर्दी,ब्लड बैंक में किया मारपीट.देखिए वीडियो

ACN18.COM कोरबा / कोरबा शहर के निहारिका क्षेत्र स्थित बिलासा ब्लड बैंक में शुक्रवार देर रात एक कथित भाजपा...

More Articles Like This

- Advertisement -