spot_img

छत्तीसगढ़ः बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, प्रदेश में आज हल्की से मध्यम वर्षा के आसार

Must Read

acn18.com रायपुर। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से काफी ज्यादा नमी आ रही है। इसके चलते ही शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। वर्षा के चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट का रुख बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की विदाई रेखा इन दिनों उत्तरकाशी, नजीबाबाद, आगरा, ग्वालियर, रतलाम और भरूच है।

- Advertisement -

शुक्रवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। वर्षा के चलते मौसम में भी ठंडकता आ गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इस प्रकार ही बना रहेगा। रायपुर का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। इसी प्रकार प्रदेशभर में एडब्ल्यूएस महासमुंद का तापमान सर्वाधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा

भैरमगड़-कवर्धा-भानुप्रतापपुर 3 सेमी, डोंगरगड़-भाटापारा-बगीचा-कुनकुरी-लैलूंगा 2 सेमी वर्षा हुई। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में इन दिनों बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है और निम्न स्तर पर आ रही है। इसके प्रभाव से ही शनिवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।

थाने में महिला ने की आत्महत्या की कोशिश:’साहब ने बुलाया है’ कहकर थाने में लाकर जमकर पीटा;महिला आरक्षक पर प्रताड़ित करने का आरोप

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

तेज बारिश से महाकाल मंदिर के गेट की दीवार गिरीः मलबे में दबे कुछ लोग, रेस्क्यू में जुटी टीम; घायलों को अस्पताल पहुंचाया

Acn18. Com.उज्जैन में शुक्रवार को तेज बारिश के बीच महाकाल मंदिर के गेट नंबर चार की दीवार गिर गई।...

More Articles Like This

- Advertisement -