spot_img

छत्त्तीसगढ़ः प्रदेश में आज भी हल्की से मध्यम वर्षा के आसार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Must Read

acn18.com रायपुर। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा है और इसके चलते वर्षा भी हो रही है। इसके चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है और मौसम में भी ठंडकता आ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी प्रदेश में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। प्रदेश में अब तक 1266.1 मिमी वर्षा हो चुकी है। सामान्य वर्षा की तुलना में यह 11 प्रतिशत ज्यादा है।

- Advertisement -

गुरुवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाए रहे। साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

प्रदेश भर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस एआरजी सारंगढ़ में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी,तटीय आंध्रप्रदेश के ऊपर है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा संभावित है।

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा

टोकापाल 10 सेमी, लोहांडीगुड़ा-रायपुर 7 सेमी, पथरिया-जगदलपुर 5 सेमी वर्षा हुई। इन क्षेत्रों के साथ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार है।

छत्तीसगढ़ः सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत, परीक्षा देकर बाइक से लौट रहे 12वीं के छात्रों को बस ने रौंदा, ओवरटेक के चक्कर में हादसा

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

नाव दुर्घटना में लापता लोगों का महानदी में रेस्क्यू और सर्च आपरेशन शुरू, एक मासूम बच्चा सहित छह के​ मिले शव

रायगढ़। महानदी में हुए नाव दुर्घटना में लापता लोगों की तलाश के लिए सुबह से छह बजे से फिर से...

More Articles Like This

- Advertisement -