spot_img

भारत जोड़ो पदयात्रा का हुआ आयोजन,बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

Must Read

acn18.com राजनांदगांव/राजनांदगांव शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में शहर के दक्षिण ब्लॉक क्षेत्र से भारत जोड़ो पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। इस पदयात्रा में भारत की आन बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में कांग्रेस जन चल रहे थे।

- Advertisement -

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली जा रही है। इसी के तहत जिन राज्यों से यह पदयात्रा नहीं गुजरेगी उन राज्यों में स्थानीय स्तर पर भारत जोड़ो पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में भी कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो पद यात्रा की शुरुआत की है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस पद यात्रा को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि नफरत छोड़ो भारत जोड़ो यह इस पदयात्रा का उद्देश्य है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कुछ ताकतें लोगों को आपस में जोड़ने में लगी है। इसी वजह से लोगों को जोड़ने भारत जोड़ो पदयात्रा का आयोजन किया गया है।

भारत जोड़ो पदयात्रा का शुभारंभ शहर के भरका पारा क्षेत्र से किया गया। इस पद यात्रा के दौरान रास्ते में आने वाले विभिन्न धार्मिक स्थानों पर यात्रा में शामिल कांग्रेस जनों ने मत्था टेका और देश-प्रदेश की तरक्की व खुशहाली की कामना की। भारत जोड़ो पद यात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया जा रहा है। कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित की गई इस भारत जोड़ो पदयात्रा के माध्यम से भारत की एकता और अखंडता का संदेश इस यात्रा के दौरान दिया जा रहा है।

भारत vs न्यूजीलैंड:टिम साउदी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सड़क दुर्घटना और मौत के मामले में 20 फ़ीसदी होगी कमी.आईजी शुक्ला बोले, अवैध कारोबार पर अंकुश लगा

acn18.com कोरबा / वार्षिक निरीक्षण के अंतर्गत कोरबा जिले के दौरे पर पहुंचे बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर...

More Articles Like This

- Advertisement -