spot_img

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को ASI ने सीने में मारी गोलियां, हालत गंभीर

Must Read

Acn18.com/ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और झारसुगुड़ा के विधायक नव किशोर दास को एक पुलिसकर्मी ने जनसभा में जाने के दौरान गोली मार दी। एएसआई गोपाल दास ने करीब से मंत्री पर छह राउंड फायर किए थे, जिसमें से पांच राउंड उनके सीने में लगे।आनन-फानन में नव किशोर दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रहा है। घटना दोपहर करीब सवा बारह बजे ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर हुई।

- Advertisement -

इस मामले पर जानकारी देते हुए ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने कहा कि गांधी चौक पुलिस अधिकारी गोपाल दास ने स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को गोली मारी है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। ASI ने सरकारी रिवाल्वर से गोली मारी है।  पुलिसकर्मी ने वाहन से बाहर निकलते ही नव दास पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मी ने 6 राउंड गोली चलाई थी, जिसमें 5 गोलियां उनके सीने में लगी हैं।

उन्हें बड़े अस्पताल में स्थानांतरित किये जाने की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि, फायरिंग के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। आरोपित पुलिस कर्मी को हिरासत में लिया गया है। पुलिसकर्मी से पूछताछ जारी है।इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य मंत्री पर फायरिंग की घटना के बाद बीजद कार्यकर्ताओं के धरने पर बैठने से मौके पर तनाव व्याप्त है।

सोने का कलश दान देकर सुर्खियों में आए थे मंत्री

उल्लेखनीय है कि बीजू जनता दल (BJD) के वरिष्ठ नेता नव किशोर दास हाल ही में खबरों में थे, जब उन्होंने कथित तौर पर महाराष्ट्र के एक मंदिर में 1 करोड़ रुपये से अधिक का सोने का कलश दान किया था। दास ने कथित तौर पर महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर को 1.7 किलोग्राम सोने और 5 किलोग्राम चांदी से बने कलश दान किया था, जो देश के प्रसिद्ध शनि मंदिरों में से एक है।

झारसुगुड़ा से लगातार तीन बार विधायक के पद पर दर्ज की जीत

नव किशोर दास ने झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र से 2004 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2009 में फिर उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते। 2014 के चुनाव में भी दास ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में झारसुगुड़ा विधानसभा से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की। साल 2019 के चुनाव में वे लगातार तीसरी बार इसी सीट से विधायक चुने गए। नव किशोर दास को क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माना जाता है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

हैदराबाद में आज बल्लेबाज लगाएंगे रनों का अंबार या गेंदबाज का होगा बोलबाला, पढ़ें पिच रिपोर्ट

acn18.com हैदराबाद / आईपीएल 2024 का 41वां मुकाबला आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल...

More Articles Like This

- Advertisement -