
बेटी से बदतमीजी के विवाद में पेंटर पिता पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
कोरबा शहर में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। ताज़ा मामला सर्वमंगला नगर पटेल पारा का है, जहां रात करीब 9 बजे 45 वर्षीय पेंटर कमल दुबे पर उसी मोहल्ले के 26 वर्षीय निखिलेश पॉल ने चाकू से गर्दन पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पीड़ित के बेटे के अनुसार, कुछ दिन पहले आरोपी ने उसकी बहन के साथ बदतमीजी की थी जिस पर मामूली कहासुनी हुई थी। मामला शांत हो गया था, लेकिन अचानक आरोपी ने इस तरह का हमला क्यों किया, यह फिलहाल रहस्य है।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। घायल का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है। घटना की असली वजह पुलिस जांच के बाद ही सामने

आएगी।



