spot_img

शिंदे का पहला शक्ति परीक्षण:विधानसभा में शिवसेना का दफ्तर सील, सदन में विधायकों का पहुंचना शुरू; स्पीकर चुनाव पर वोटिंग कुछ देर में

Must Read

ACN18.COM मुंबई/ उद्धव ठाकरे से बगावत कर मराठी सियासत में हलचल मचाने वाले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का पहला शक्ति प्रदर्शन अब से कुछ देर में होगा। विधानसभा के भीतर रविवार को स्पीकर के लिए चुनाव होना है, जिसके लिए विधायकों का पहुंचना शुरू हो गया है।

- Advertisement -

इधर, शिवसेना में मचे घमासान को देखते हुए विधानसभा के भीतर उसका दफ्तर सील कर दिया गया है। शिवसेना के स्पीकर कैंडिडेट राजन साल्वी विधान परिषद के उप सभापति निलम गोर्हे के ऑफिस में बैठे हैं।

एकनाथ शिंदे गुट के कहने पर विधानसभा के भीतर शिवसेना का कार्यालय सील किया गया है।
एकनाथ शिंदे गुट के कहने पर विधानसभा के भीतर शिवसेना का कार्यालय सील किया गया है।

आज के बड़े अपडेट्स….

  • विधानसभा कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। इसके लिए 9 कैमरे लगाए गए हैं। एक कैमरा का फोकस सीधे विधानसभा अध्यक्ष के चेयर पर रखा गया है।
  • सियासी घमासान के बीच शिवसेना ने अपने नेताओं से वफादारी का हलफनामा देने के लिए कहा है। पार्टी क्रम में सबसे निचले स्तर उप-शाखा प्रमुखों से शुरू होने वाले सभी पदाधिकारियों को यह शपथ पार्टी मुख्यालय पर जमा करवाना है।

शिवसेना का फडणवीस पर तंज, कहा- डिप्टी CM बनना पड़ा यही असली भूकंप है
शिवसेना ने मुखपत्र सामना के लेख में देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है। इसमें कहा गया है कि शिंदे मुख्यमंत्री बने और उनके मंत्रिमंडल में देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी CM का पद स्वीकार करना पड़ा यही असली भूकंप है। आगे लिखा- फडणवीस फिर आए लेकिन वे इस तरह से ‘आधे’ आएंगे, ऐसा किसी को नहीं लगा था। अब राज्य में क्या होगा?

11 दिन बाद मुंबई लौटे बागी विधायक
शिवसेना के बागी विधायक शनिवार रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ वापस मुंबई लौट आए। इनकी वापसी 11 दिन बाद हुई है। सभी बागी विधायक मुख्यमंत्री के साथ मुंबई के होटल ताज प्रेसीडेंसी पहुंचे। यहां बीजेपी नेताओं और शिवसेना के बागी विधायकों ने देर रात तक बैठक करके आगे की रणनीति तैयार की। राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस विधायकों से मिलने पहुंचे।

शिवसेना ने स्पीकर पद​​ के लिए जारी किया व्हिप

शिवसेना व्हिप चीफ सुनील प्रभु ने शिवसेना के विधायकों को 3 और 4 जुलाई को विधानसभा में हाजिर रहने को कहा है।
शिवसेना व्हिप चीफ सुनील प्रभु ने शिवसेना के विधायकों को 3 और 4 जुलाई को विधानसभा में हाजिर रहने को कहा है।

शिवसेना के राजन साल्वी ने स्पीकर पद के उम्मीदवार हैं, जिसके बाद पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष के चुनाव के लिए शिवसेना ने व्हिप जारी किया है। शिवसेना चीफ व्हिप सुनील प्रभु ने शिवसेना के विधायकों को 3 और 4 जुलाई को विधानसभा में हाजिर रहने को कहा है। कांग्रेस और NCP ने भी अपने विधायकों को कल विधानसभा में उपस्थित होने को कहा है।

बांकीमोंगरा में भी रहा बंद का असर, विहीप के कार्यकर्ताओं ने किया जमकर विरोध

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बालको के अग्निशमन सेवा सप्ताह से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को मिला बढ़ावा

बालकोनगर, 25 अप्रैल, 2024। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अग्नि सुरक्षा अभियान के साथ...

More Articles Like This

- Advertisement -