सजल नैनों से लोग देख रहे हैं रामलीला , रामलीला का दूसरा दिन,स्थल पड़ रहा है छोटा , देखिए वीडियो

0
126

सजल नैनों से लोग देख रहे हैं रामलीला

रामलीला का दूसरा दिन. स्थल पड़ रहा है छोटा

देखिए वीडियोScreenshot 20250930 141635 Gallery

नगर निगम कोरबा द्वारा आयोजित रामलीला का मंचन जारी है. दूसरे दिन भगवान राम का वन गमन निषाद राज से मिलन केवट द्वारा पद प्रक्षालन और फिर दशरथ निधन का कलाकारों ने ऐसा मंचन किया कि दर्शकों की आंखें बार-बार छल छला उठती थी

कोरबा के घंटाघर मैदान में नगर निगम द्वारा आयोजित बनारस की रामलीला के दूसरे दिन अतिथियों द्वारा भगवान राम की पूजा अर्चना की गई फिर अतिथियों का सम्मान महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ,अशोक चावलानी और पार्षदों व भाजपा नेताओं ने निगम अधिकारियों के साथ मिलकर किया

तत्पश्चात प्रारंभ हुई रामलीला विशाल मंच पर कैकई का कोप हो जाना राजा दशरथ से उनका दो वर मांगना श्री राम का माता कैकई कौशल्या से संवाद लक्ष्मण का आकर्षित होना और माता सुमित्रा से वन जाने की अनुमति लेना महामंत्री सुमंत्र के साथ श्री राम माता सीता और लक्ष्मण का वन के लिए प्रस्थान अयोध्या वासियों का विलाप निषाद राज से भेंट केवट श्री राम संवाद , सुमंत्र का बिना राम को वापस लिए अयोध्या लौटना राजा दशरथ का विलाप और फिर उनका स्वर्गारोहण भरत शत्रुघ्न का ननिहाल से वापस लौटना माता कैकई से भरत की नाराजगी जैसे प्रसंग पर कलाकारों ने ऐसा मंचन किया कि लोग त्रेता युग में पहुंच गए थे।