ये छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान की यात्रा है प्रदेशवासियों के न्याय की यात्रा है – विशाल राजपूत

0
38

Acn18. Com.प्रदेश कांग्रेस कमेटी की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में स्थाई पद यात्री के रूप में शामिल प्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव

विशाल राजपूत ने बताया की छत्तीसगढ़ पिछले 9 महीनों से भाजपा के शासनकाल में गंभीर संकट से गुजर रहा है। अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है और महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गए हैं।
हाल की घटनाएं, जैसे बलौदा बाजार में निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी , कांग्रेस के विधायक सहित प्रदेश बहुत से कांग्रेसी नेता अन्याय पुर्ण गिरफ्तारी, एव और कवर्धा में साहू समाज के तीन युवाओं की दुर्भाग्यपूर्ण मौत, सरकार की विफलता को उजागर करती हैं। शांति का टापू कहे जाने वाला छत्तीसगढ़ अब अपराध का गढ़ बन गया है, आए दिन अपराध के नए-नए किस्से सुनने और देखने को मिलते हैं।जनता का सरकार की गूंगी-बहरी भूमिका से भरोसा टूट गया है।

विशाल ने कहा इन्हीं घटनाओं और विफलताओं के खिलाफ आवाज़ उठाने तथा प्रदेश में पुनः सामाजिक समरसता और शांति स्थापित करने के उद्देश्य से कांग्रेस ने ‘छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा’ की शुरुआत की गई है यह छह दिन की पदयात्रा 125 किमी का सफर तय करते हुए 2 अक्टूबर को रायपुर के गांधी मैदान में समाप्त होगी। इस यात्रा का मुख्य मकसद है जनता को न्याय दिलाना और राज्य में कानून-व्यवस्था की बहाली सुनिश्चित करना।