बालोद जिले के कवंर चौकी क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है,फ्री फायर गेम खेलने के दौरान एक 14 साल के लड़के ने 17 साल के लड़के पर चाकू से हमला कर दिया है घायल लड़के को धमतरी के हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां घायल का इलाज जारी है पूरा मामला गुरुर थाना के कंवर चौकी क्षेत्र का है जहां 3-4 दोस्त रोज की तरह शनिवार की रात भी खाना खाकर गांव के पंचायत भवन के आसपास बैठकर मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेल रहे थे इस दौरान 14 साल का आरोपी नाबालिग लड़का गेम खेलते हंसने लगा,जिसपर घायल नाबालिग लड़के द्वारा क्यों हस रहा है पूछने पर आरोपी ने मार दूंगा मार दूंगा कहकर बोलने लगा और चाकू से हमला कर दिया युवक को गम्भीर हालत में रायपुर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है वहीं आरोपी नाबालिग लड़के को पुलिस ने हिरासत में लेकर उसे बाल सप्रेक्षण गृह ले जाया गया




