एनएच 49 पर चलते ट्रेलर में अचानक लगी आग,आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा वाहन जलकर हुआ खाक , देखिए वीडियो

0
191

जिला – जांजगीर चांम्पा

भरत सिंह चौहान की रिपोर्ट

स्लग- एनएच 49 पर ट्रेलर में भीषण आग बड़ा हादसा टला

 

एंकर – जांजगीर एनएच 49 पर चलते ट्रेलर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा वाहन धू-धू कर जलने लगा।Screenshot 20251002 221247 Gallery

हालांकि गनीमत यह रही कि चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और खुद की जान बचाने में कामयाब रहा।इस हादसे में बड़ा नुकसान टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

जैसे ही घटना की सूचना स्थानीय लोगों के माध्यम से प्रशासन तक पहुंची, मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत रवाना हुई।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट वजह हो सकती है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल हाईवे पर यातायात को कुछ देर के लिए डायवर्ट किया गया था, जिसे अब फिर से सामान्य कर दिया गया है।

एनएच 49 पर हुआ यह हादसा एक बार फिर भारी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।